मार्केट में धूम मचाने आया Xiaomi 15 Ultra मिलता है 200 MP का कैमरा और पॉवरफुल प्रॉसेसर

दोस्तों यदि आप भी एक ऐसा मोबाइल खोज रहे है। जो दिखने में अच्छा हो, उसका कैमरा क्वालिटी परफेक्ट और उसकी परफॉर्मेंस भी सबसे अलग हो तो श्याओमी की और से कुछ ऐसा ही स्मार्टफोन आपके लिए आ रहा है। जी हां हम बात कर रहे है Xiaomi 15 Ultra के बारे में यह मोबाइल शियाओमी के बेहतरीन मोबाइल में से एक है। आइए जानते है शियाओमी के इस मोबाइल के बारे में

Xiaomi 15 Ultra की डिसप्ले

इस स्मार्टफोन में शियाओम ने 6.73 इंच की LTPO AMOLED डिसप्ले दी है। जो 3200 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इस डिसप्ले के कलर विजुअल लगी बेहतरीन है, इसमें आपको 120Hz की रिफ्रेश रेट और HDR 10+ फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह डिसप्ले मल्टी मीडिया के लिए सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।

Xiaomi 15 Ultra का कैमरा

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका कैमरा है। इसमें रियर साइड में आपको फोर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 200MP का और बाकी तीनों 50MP (अल्ट्रावाइड), 50MP (टेलीफोटो), 50MP के है। इसके अलावा 32–मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जिससे आप सेल्फी फोटो और वीडियो आसानी से बना सकते है। इस मोबाइल से आप 8K वीडियो, स्लो मोशन वीडियो जैसी गतिविधियां कर सकते है। इसमें लगे Leica लेंस आपकी वीडियो फोटो की क्वालिटी को एक अलग लेवल पर ले जाते है।

Xiaomi 15 Ultra की परफॉर्मेंस

वही जब बात परफॉर्मेंस की आती है तो इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर देखने को मिलता है। जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। बात करे इसके AnTuTu स्कोर करीब 2.7 मिलियन के लगभग है। यह स्मार्टफोन 16जीबी रैम और 512 जीबी रॉम के साथ आता है। इस प्रोसेसर और स्टोरेज के साथ यह मोबाइल आपको सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला है। चाहे आप गेमिंग कर रहे हो या कोई हेवी काम सभी परिस्थिति में यह स्मूद चलने वाला है।

Xiaomi 15 Ultra के कनेक्टिविटी फीचर्स और बैटरी

इस मोबाइल में 5410 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। जो 90W के वायर्ड चार्जर और 80W के वायरलेस चार्जर को स्पोर्ट करती है। वही बात करे इसके कनेक्टिविटी फीचर्स की तो इसमें Wi–Fi 6, Bluetooth 6.0, 22 5G Band Sport, Dual Sim sport और Esim Sport भी मिलता है।

Xiaomi 15 Ultra की कीमत और उपलब्धता

यदि हम कीमत की बात करें तो यह मोबाइल भारतीय मार्केट में करीब ₹1.10 लाख की कीमत पर उपलब्ध है लेकिन क्रेडिट कार्ड और बैंक ऑफर के साथ आप इस मोबाइल को 1 लाख से कम में खरीद सकते हो। वही यह मोबाइल आपको Xiaomi Store या ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से मिल जायेगा। बता दे की अभी फिलहाल यह मोबाइल भारत में केवल सिंगल कलर विकल्प सिल्वर क्रोम के साथ ही उपलब्ध है।

डिस्क्लेमर : हमने इस लेख को हमारे पाठकों के लिए पूरी रिसर्च और जानकारी की जांच परख के बाद ही बनाया है। मुख्य स्त्रोतों पर जो भी विवरण मौजूद था उसके आधार पर ही यह लेख निर्मित हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
WhatsApp ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप