वीवो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जो अपने स्टाइलिश, प्रीमियम और परफॉर्मिंग स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। यह कंपनी बजट फ्रेंडली मोबाइल से लेकर महंगे प्रीमियम मोबाइल तक सभी प्रकार के मोबाइल बेचती है। इसी प्रकार वीवो द्वारा कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया Vivo Y300 Plus आज के समय में मिड बजट में लोगो की पहली पसंद बन चुका है। तो आइए इस लेख में वीवो के Y300 Plus के बारे में पूरी जानकारी जानते है।
Vivo Y300 Plus की कैमरा डिटेल्स

वैसे तो कम्पनी ने इस मोबाइल में केवल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल (f/1.8 Aperture) और सेकंड कैमरा 2 मेगापिक्सल (f/2.4 Aperture) है। लेकिन इस कैमरे से ली गई हर तस्वीर पूरी डिटेलिंग और अच्छी क्वालिटी के साथ आती है। वही बात करें कैमरा फीचर्स की तो इसमें नाइट, पोट्रेट, फोटो, वीडियो, माइक्रो मूवी, हाई रिजॉल्यूशन, प्रो, स्लो मोशन वीडियो, ड्यूल व्यू और डबल एक्सपोजर जैसे फीचर्स दिए गए है। वही सैफी के लिए 32MP का (f/2.4 Aperture) कैमरा दिया गया है।
Vivo Y300 Plus का डिसप्ले
इस मोबाइल में आपको 17.22 CM यानी 6.78 इंच का एक बड़ा AMOLED डिसप्ले देखने को मिलता है। जो 2400×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा इस डिसप्ले में आपको 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। जो आपको हर मूवी, वीडियो और फोटो पूरी डिटेलिंग और क्लियर दिखाती है।
Vivo Y300 Plus का प्रोसेसर और पावर
इस फोन की पावर को बढ़ाने के लिए इसमें Octa Core Snapdragon 695 का चिपसेट मिलता है। जो एंड्रॉयड 14 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस प्रोसेसर की प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.2 GHz और सेकेंडरी क्लॉक स्पीड 1.8 GHz है। यह मोबाइल इस प्रोसेसर के साथ बहुत अच्छी परफॉर्मेंस और स्पीड प्रदान करता है। वही इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मेमोरी मिलता है। जो 1TB यानी 1000GB तक Expandable की जा सकती है।
Vivo Y300 Plus के कनेक्टिविटी फीचर्स
वीवो वाई 300 प्लस मे आपको 5G नेटवर्क का स्पोर्ट तो मिलता ही है। इसके अलावा भी इसमें आपको कई एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए है। इसमें Bluetooth v5.1, micro USB Type C, Wi Fi जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते है। आपको बता दे की इसमें 5000 mAh का बड़ा बैटरी दिया गया है, जो नॉर्मल यूज पर पूरा दिन चल सकता है।
Vivo Y300 Plus की कीमत
कंपनी ने इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर ₹29,999 की रेट पर लिस्ट किया है। लेकिन अभी यह ₹23,999 में मिल रहा है। वही बैंक ऑफर तथा अन्य कूपन के साथ आप इस कीमत में भी करीब 3 से 5 हजार रूपए की छूट पा सकते है। वही यह मोबाइल केवल 2 कलर विकल्प Silk Black और Silk Green के साथ लॉन्च किया है।
डिस्क्लेमर : इस लेख को पूरी रिसर्च और जानकारी की जांच परख करके बनाया गया है। यदि इसके पश्चात भी आपको इसमें कोई कमी लगे या कोई गलती नजर आए तो आप हमे बे झिझक कॉमेंट या ईमेल के माध्यम से बता सकते है। इसके अलावा आप इस मोबाइल को लेने से पहले इस मोबाइल की जांच परख अपने स्तर पर अवश्य करे और मोबाइल खरीदते समय एक जागरूक कस्टमर की तरह दुकानदार से मोबाइल के बारे में पूरी जानकारी अवश्य ले।






