हमारे देश में लोग महंगे तरीन मोबाइल से ज्यादा किफायती और उपयुक्त मोबाइल खरीदना पसंद करते है। इस डिमांड को पूरा करने के लिए OPPO स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपना मिड रेंज फोन oppo reno 10 5g को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जो आपको 27,800 रुपए की कीमत में प्रो क्वालिटी के कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और एक अच्छी बैटरी लाइफ मिल जाती है।
स्टाइलिश डिजाइन के साथ बेहतरीन डिसप्ले
ओप्पो ने इस स्मार्टफोन को बेहद आकर्षक और प्रीमियम डिजाइन के साथ बनाया है। 6.7 इंच का डिसप्ले, पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप और अलग अलग कलर विकल्प इसे एक प्रीमियम फील देता है। वही बात करें डिसप्ले की तो इसमें Full HD+ 6.7 इंच का डिस्पले मिलता है। जो 1.07 Billion कलर को स्पोर्ट करता है। डिसप्ले फीचर्स की बात करें तो कर्व्ड डिस्प्ले, 120Hz और 500 निट्स ब्राइटनेस को स्पोर्ट करता है।
प्रोसेसर और स्टोरेज विकल्प
OPPO Reno 10 में आपको Mediatek Dimensity 7050 प्रोसेसर मिलता है। जो एंड्रॉयड 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस प्रोसेसर के साथ आप मल्टी–टास्किंग, सोशल मीडिया यूज, मूवी, हल्के गेम इत्यादि आसानी से हो जाते है। वही बात करे स्टोरेज की ओर इस मोबाइल के साथ आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प मिलता है।
कैमरा क्वालिटी
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में आपको प्रो लेवल के कैमरा देखने को मिलते है, जो आपकी पिक्चर को क्लियर और डिटेलिंग के साथ पेश करते है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है बाकी 8MP का अल्टावाइड और 32MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटो के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
बैटरी डिटेल्स और कलर विकल्प
OPPO Reno 10 में 5000mAh की बड़ी बैटरी लगी हुई है। जो 67W के फास्ट चार्जर को स्पोर्ट करती है। इस चार्जर के साथ यह मोबाइल 0–50% चार्ज सिर्फ कुछ ही मिनटों में हो जाता है। इसी के साथ यह मोबाइल मुख्य दो कलर विकल्प सिल्वरी ग्रे और आइस ब्लू के साथ उपलब्ध है। जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो तरीकों से खरीद सकते है।
कीमत
यह मोबाइल मार्केट में सिंगल वेरिएंट 8GB रेम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। जिसकी कीमत ₹27,999 रुपए है। यदि आप इसे ऑनलाइन खरीदते है तो बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर के चलते इसमें 3 से 5 हजार की छूट मिल सकती है।
डिस्क्लेमर : इस लेख को मिडिया रिपोर्ट्स, मुख्य स्त्रोत और इंटरनेट से प्राप्त जानकारी के आधार पर पूरी रिसर्च और इंफॉर्मेशन वेरिफिकेशन के बाद ही बनाया गया है। यदि इसके उपरांत भी आपको इस लेख में कोई कमी महसूस हो तो आप हमे ईमेल या कॉमेंट के माध्यम से बता सकते है।






