गैंगस्टर लोगो की पहली पसंद, जाने Toyota Fortuner क्यों है इतनी खास

नमस्कार दोस्तों टोयोटा फॉरच्यूनर का नाम तो आपने सुना ही होगा, जो अपने भौकाली लुक और परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यह कार बिजनेस मैन, राजनेताओं और बड़े लोगो की पहली पसंद है। तो आइए जानते है आखिर यह कार इतनी पॉपुलर केसे है और साथ ही इसके फीचर्स, कीमत और अन्य सभी विशेषताओं के बारे में भी जानेंगे।

Toyota Fortuner का लुक और डिजाइन

कंपनी ने इस कार को बेहद खास तरीके से डिजाइन किया है। जो इसे एक प्रीमियम एसयूवी बनाता है। इसके आगे की ओर बड़ी चौड़ी ग्रिल, एलईडी हेड लाइट और प्रोजेक्टर लैंप मिलता है। इसका फ्रंट व्यू मस्कुलर और शार्प दिखता है। वही साइड में उबरे हुए व्हील आर्च, बॉडी लाइन्स और एलॉय व्हील इसे रोड पर एक प्रेजेंस दिलाते है। वही पीछे से भी यह कार बेहद आकर्षक और मॉर्डन दिखती है। इसमें एलईडी टेललाइट, स्पॉइलर और स्किड प्लेट लगी हुई है।

Toyota Fortuner का दमदार इंजन

अपने लुक की तरह ही इस कार में दमदार इंजन विकल्प मिलते है। इसमें पहला 2694 सीसी, 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है जो 166 PS की पावर और 245 NM की टॉर्क मिलती है। वही दूसरा 2755 सीसी टर्बो डीजल इंजन दिया गया है जो 204 PS की पावर और 500 Nm की टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा तीसरा 2.8 लीटर डीजल Mild Hybrid इंजन मिलता है जो 201 PS की पावर और 500 NM की टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 16PS/42Nm का अतिरिक्त इस्लेक्ट्रिक बूस्ट मिलती है।

Toyota Fortuner के एडवांस फीचर्स

इस कार में आपको कई नई तकनीकी एक फीचर्स का अद्भुत संयोजन देखने को मिलता है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है जो फ्यूल कंजप्शन, टेकोमीटर, डोर एजर वार्निंग, स्पीडोमीटर और क्लॉक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्शाता है। इसके अलावा इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कार प्ले, वॉइस कमांड, एंड्रॉयड ऑटो, वायरलैस चार्जिंग, यूएसबी कंपेटिबिलिटी, ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल जैसे तकनीकी फीचर्स भी मिलते है।

Toyota Fortuner की विशेषताएं

डायमेंशन : इस कार का आकार इसे विशेष रूप से खास बनाता है इसकी लंबाई 4795 mm, ऊंचाई 1835 mm, चौड़ाई 1855 mm, व्हीलबेस 2745 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 225 mm है।

कैपेसिटी : इस कार में आपको 80 लीटर का फ्यूल टैंक, 7 पर्सन सेटिंग कैपेसिटी और 296 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

ब्रेकिंग और ट्रेक्शन : इस कार में आपको एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते है।

सेफ्टी फीचर्स : सुरक्षा के लिहाज से यह कार बिलकुल परफेक्ट है इसमें 7–एयरबैग, सीट बेल्ट वार्निंग 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते है। NCAP टेस्ट में इस कार ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग प्राप्त की है।

Toyota Fortuner की कीमत और कलर विकल्प

इस कार के एक्स शोरूम कीमत ₹36.05 लाख रुपए से शुरू होती है। वही टॉप वेरिएंट की बात करे तो उसकी एक्स शोरूम कीमत ₹54.34 लाख रुपए है। वही बात करे वेरिएंट की तो पेट्रोल (AT), डीजल (MT, AT, AWD MT) और लेजेंडर (AT, AWD MT, AWD AT, Mild Hybrid) वर्जन शामिल है।

डिस्क्लेमर : इस लेख को पूरी रिसर्च और लगन के साथ सिर्फ आप तक टोयोटा फॉरच्यूनर की जानकारी पहुंचाने के उधेश्य से बनाया गया है। यदि फिर भी आपको इसमें कोई कमी लगे तो तुरंत हम तक संदेशा पहुंचाए। हम तत्कालीन कोई उचित कारवाही अवश्य करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
WhatsApp ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप