RRB Technician Vacancy 2025 : भारतीय रेल्वे ने टेक्नीशियन के 6238 पदों पर निकाली नई भर्ती, जाने आवेदन प्रक्रिया

RRB Technician Vacancy 2025 : नमस्कार दोस्तों जो युवा काफी समय से आरआरबी टेक्नीशियन वेकेंसी का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है RRB ने 10वीं पास, ITI Apprentice, Diploma और B.Sc की योग्यता रखने वाले युवाओं की लिए RRB Technician Vacancy 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आप किस प्रकार इस वेकेंसी में अप्लाई कर सकते है और अप्लाई करने की योग्यता के साथ वेकेंसी की पूरी डिटेल्स के बारे में हम आपको इस लेख में बताने जा रहे है।

RRB Technician Vacancy 2025

आरआरबी ने इस वेकेंसी के तहत 6238 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 28 जून 2025 से 28 जुलाई 2025 तक इस भर्ती में आवेदन कर सकते है। आप इस भर्ती में ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर सकते है। जिसकी पूरी जानकारी आगे लेख में दी गई है —

RRB Technician Vacancy 2025 में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

भारतीय रेल्वे की इस वेकेंसी में आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी—

  • शैक्षणिक योग्यता संबंधित दस्तावेज (10वीं पास, ITI, डिप्लोमा या बीएससी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (30KB-70KB, JPG)
  • कानूनी पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • हस्ताक्षर (30KB-70KB, JPG)

RRB Technician Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती (CEN 02/2025) में आवेदन करने के लिए आपको (पद अनुसार) निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना होगा —

Technician Grade 1 (Level 5)

  • शैक्षणिक योग्यता : टेक्नीशियन की इस ग्रेड की भर्ती के लिए आवेदक के पास B.Sc/ Electronics, B.Sc/Physics, B.Sc/ Computer Science या Diploma In Engineering में से कोई एक शैक्षणिक होनी चाहिए।

Technician Grade 3 (Level 2)

  • शैक्षणिक योग्यता : इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक के पास 10वीं पास का सर्टिफिकेट और NCVT/SCVT में मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में ITI किया हो।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ 18 हजार में मिल रहा Samsung का यह धाकड़ स्मार्टफोन मिलता है 256GB स्टोरेज और 6000mAh की बैटरी

RRB Technician Vacancy 2025 में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया

इच्छुक आवेदनकर्ताओं को हम बताना चाहते है की इस भर्ती के तहत उन्हे कुछ इस चयन प्रक्रिया के माध्यम से चयन किया जाएगा—

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV)
  3. मेडिकल टेस्ट, इत्यादि

नोट : यदि आपको RRB Technician Vacancy 2025 की चयन प्रक्रिया के बारे में ओर अधिक जानकारी प्राप्त करनी है तो कृपया आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़े।

RRB Technician Vacancy 2025 की महत्वपूर्ण तिथियाँ

भारतीय रेल्वे की इस रिक्रूमेंट की महत्वपूर्ण तिथियाँ कुछ इस प्रकार है :—

आयोजनमहत्वपूर्ण तिथियाँ
नोटिफिकेशन जारी 21 जून 2025
आवेदन शुरू 28 जून 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 (रात्रि 23:59 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025 (रात्रि 23:59 बजे तक)
आवेदन फॉर्म में करेक्शन की तिथियाँ 01 अगस्त 2025 से 10 अगस्त 2025 तक
लेखक विवरण प्रस्तुत करने की तिथियाँ (दिव्यांग)10 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक
RRB Technician Vacancy की परीक्षा तिथिअभी जारी नही की गई।
एडमिट कार्ड जारी करने की तिथिपरीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले जारी किया जायेगा
परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तिथिपरीक्षा हो जाने के कुछ दिन बाद
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तिथिपरीक्षा रिजल्ट आने के बाद
मेडिकल टेस्ट तिथिडॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद

RRB Technician Vacancy 2025 की पोस्ट अनुसार डिटेल्स

इस वेकेंसी में किन किन पदों पर और कितनी रिक्तियां है उसकी जानकारी यहां दी गई है :—

क्र. सं.पद (पोस्ट) का नाम रिक्ति
1टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल183
2टेक्नीशियन ग्रेड 3 ट्रैक मशीन28
3टेक्नीशियन ग्रेड 3 ब्लैकस्मिथ113
4टेक्नीशियन ग्रेड 3 ब्रिज19
5टेक्नीशियन ग्रेड 3 कैरियर एंड वैगन 260
6टेक्नीशियन ग्रेड 3 डीजल (इलेक्ट्रिकल)105
7टेक्नीशियन ग्रेड 3 डीजल (मैकेनिकल)168
8टेक्नीशियन ग्रेड 3 इलेक्ट्रिकल/TRS444
9टेक्नीशियन ग्रेड 3 इलेक्ट्रिकल /GS202
10टेक्नीशियन ग्रेड 3 इलेक्ट्रिकल / TRD108
11टेक्नीशियन ग्रेड 3 EMU90
12टेक्नीशियन ग्रेड 3 फिटर (OL)233
13टेक्नीशियन ग्रेड 3 रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग 78
14टेक्नीशियन ग्रेड 3 रिवेटर 10
15टेक्नीशियन ग्रेड 3 S & T470
16टेक्नीशियन ग्रेड 3 वेल्डर (OL)132
17टेक्नीशियन ग्रेड 3 क्रेन ड्राइवर55
18टेक्नीशियन ग्रेड 3 कारपेंटर (वर्कशॉप)30
19टेक्नीशियन ग्रेड 3 डीजल (इलेक्ट्रिकल) (वर्कशॉप)58
20टेक्नीशियन ग्रेड 3 मैकेनिकल वर्कशॉप (PU & WS)104
21टेक्नीशियन ग्रेड 3 इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप (Power & TL)48
22टेक्नीशियन ग्रेड 3 इलेक्ट्रिकल (PU & Workshop)198
23टेक्नीशियन ग्रेड 3 फीटर (PU & WS)2106
24टेक्नीशियन ग्रेड 3 मशीनिस्ट (वर्कशॉप)101
25टेक्नीशियन ग्रेड 3 मैकेनिकल (PU & WS)319
26टेक्नीशियन ग्रेड 3 मिलराइट (PU & WS)57
27टेक्नीशियन ग्रेड 3 पेंटर (Workshop)55
28टेक्नीशियन ग्रेड 3 ट्रिमर (Workshop)17
29टेक्नीशियन ग्रेड 3 वेल्डर (PU & WS)28
30टेक्नीशियन ग्रेड 3 वेल्डर (Workshop)439

RRB Technician Grade–1 परीक्षा पैटर्न 2025 (Diploma/B.Sc पदों के लिए)

  • फॉर्मेट — सभी प्रश्न MCQ फॉर्मेट में होंगे
  • समय — 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग — एक गलत उत्तर पर 1/3 नंबर काटे जायेंगे।
विषय प्रश्नअंक
सामान्य जागरूकता 1010
सामान्य बुद्धि एवं तर्क 1515
मूल विज्ञान और इंजीनियरिंग 4040
तकनीकी विषय 3535
टोटल100100

RRB Technician Grade–3 परीक्षा पैटर्न 2025 (ITI पदों के लिए)

  • समय — 90 मिनट
  • फॉर्मेट — सभी प्रश्न MCQ फॉर्मेट में होंगे
  • नेगेटिव मार्किंग — एक गलत उत्तर पर 1/3 नंबर काटे जायेंगे।
विषय प्रश्नअंक
गणित 2525
रिजनिंग2525
सामान्य विज्ञान4040
करंट अफेयर्स एंड सामान्य ज्ञान 1010
टोटल100100

इसे भी पढ़ें : EV मार्केट में धूम मचाने के लिए टाटा ने लॉन्च की नई Harrier EV, जाने इसकी खासियत

RRB Technician Vacancy 2025 में पोस्ट और कैटेगरी वाइस आयु सीमा

भारतीय रेल्वे ने का वेकेंसी मे आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक आयु सीमा निर्धारित की है, वही एससी, एसटी, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, महिला और दिव्यांग इत्यादि के लिए निर्धारित आयु सीमा में छूट देने का फैसला लिया है —

कैटेगरी
आयु सीमा
(1/07/2025)
RRB Technician Grade 1 Single Age Limits 202518–33 वर्ष
RRB Technician Grade 3 Age Limits 202518–33 वर्ष
ओबीसीग्रेड 1 — 36 वर्ष
ग्रेड 3 — 33 वर्ष
एसटी/एससीग्रेड 1 — 38 वर्ष
ग्रेड 3 — 35 वर्ष
महिला (विधवा, तलाकशुदा)UR – 35 वर्ष
OBC – 38 वर्ष
ST/SC – 40 वर्ष
PwBD UR – 40 वर्ष
OBC – 43 वर्ष
ST/SC – 45 वर्ष
एक्स–सर्विसमेन सेवा अवधि घटाकर
UR – +3 वर्ष
OBC – +6 वर्ष
ST/SC – +8 वर्ष

RRB Technician Vacancy 2025 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार RRB Technician Vacancy 2025 में ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से कर सकते है :—

RRB Technician Vacancy 2025 Portal Ragistration And Login —

इस वेकेंसी में आवेदन करने के सबसे पहले आपको अधिकृत पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके स्टेप्स कुछ इस प्रकार है —

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इस पोर्टल के होम पेज पर Apply बटन पर क्लिक करने पर “Create An Account” मिलेगा जिसपर आपको क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पोर्टल का रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमे मांगी गई सभी डिटेल्स बहुत ही ध्यानपूर्वक भरनी है।
  • अंत में आपको फॉर्म को सबमिट करके लॉगिन डिटेल्स प्राप्त कर लेना है।
Login & Apply Process RRB Technician Vacancy 2025 —
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको पोर्टल के लॉगिन पेज पर आ जाना है, जो कुछ इस प्रकार दिखेगा —
  • लॉगिन पेज पर आने के बाद लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन करने के बाद अब आपके सामने मैन डैशबोर्ड खुलकर आ जायेगा।
  • जहां पर आपको Online Apply का विकल्प दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना है, जो कुछ इस प्रकार दिखेगा।
  • अब इस नए पेज पर पूछी जाने सभी जानकारी को आपको सही सही दर्ज करके नेक्स्ट के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने RRB Technician Vacancy 2025 का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • इस फॉर्म में मांगी जाने वाली सभी जानकारी आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक और सही सही भरनी है।
  • इसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन कर फॉर्म के साथ अपलोड करना है।
  • इसके बाद नीचे दिए गए Preview का बटन मिलेगा जिसपर क्लिक करके आपको एक बार अपने फॉर्म में दर्ज जानकारी को एक बार जांच लेना है, सबकुछ सही पाए जाने पर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

इसे भी पढ़ें : Redmi की छुट्टी करने One Plus ने लॉन्च किया अपना धाकड़ स्मार्टफोन, जाने कीमत और फीचर्स

Pay Application Fees & Receive Payment receipt
  • अब आपको अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना है।
  • भुगतान होने के बाद आपको अपने फॉर्म की स्लिप मिल जायेगी। जिसका प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।

ऊपर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से RRB Technician Vacancy 2025 में ऑनलाइन अपने लैपटॉप कंप्यूटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

RRB Technician Vacancy 2025 में आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से आने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपए और एससी/एसटी/महिला कैटेगरी में आने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपए की आवेदन शुल्क जमा करनी होगी। यदि उम्मीदवार सीबीटी परीक्षा से पास हो जाते है तो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वाले को 400 रुपए का रिफंड और एससी/एसटी/महिला वाले उम्मीदवारों को 250 रुपए का रिफंड मिलता है।

Important Links

Direct Apply Link for RRB Technician Vacancy 2025Click Here
Download Link RRB Technician Vacancy 2025 Notification Click Here
Official PortalClick Hare
Zone wise vacancy Details Click Hare
Login Link For RRB Official Click Hare
joine Our Whatsapp Group Click Here

निष्कर्ष

नमस्कार दोस्तों इस लेख में हमने आपको RRB Technician Vacancy 2025 के बारे में पूरी जानकारी बताने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को भी सविस्तार रूप से बताया है। यदि आपको इस भर्ती को लेकर अन्य कोई प्रश्न है तो आप हमे कमेंट करके या कॉन्टेक्ट करके बता सके है। इसके अलावा आप इस लेख को अपने दोस्तो के साथ शेयर कर उन्हे भी इस भर्ती के बारे में बता सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
WhatsApp ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप