जब बात एक ऐसी कार की आती है जो सस्ती होने के साथ स्टाइलिश, सुरक्षित और एडवांस्ड फीचर्स से भरपूर हो, तो जहन में सिर्फ Mahindra XUV 400 का ही नाम आता है। यह कार एक अच्छी ईंधन व्हीकल से काफी किफायती कीमत पर तो मिलती ही है। साथ ही इसका बैटरी बैकअप और दमदार परफॉर्मेंस इसे दूसरी कारों से अलग बनाते हैं। यदि आप 12 से 15 लाख की कीमत में एक अच्छी और किफायती कार देख रहे है तो Mahindra XUV 400 आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।
Mahindra XUV 400 के दमदार फीचर्स
इस कार में आपको वह सभी फीचर्स देखने को।मिलेंगे जो आप किसी महंगी प्रीमियम एसयूवी में एक्सपेक्ट करते है। जी हां, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टायर पोजीशन डिसप्ले, डिजीटल क्लॉक, टेकोमीटर, 10.25–इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग, म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेन कंट्रोल, वॉइस कमांड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एप्पल कारप्ले, इमर्जेंसी कॉल बटन, एलेक्सा कंपेटिबिलिटी और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती है।
Mahindra XUV 400 की मोटर और बैटरी पैक

इस कार में आपको FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) सिस्टम देखने को मिलता है। जिसमे एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर लगी हुई है जो 148 bhp की पॉवर और 310 nm की टॉर्क जनरेट करती है। इस मोटर को पावर देने के लिए इसमें 39.4kWh की लिथियम आयन बैटरी लगी हुई है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर 456 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
Mahindra XUV 400 का चार्जर और टॉप स्पीड
पॉवर फुल मोटर के साथ यह कार हर प्रकार के रास्तों में चलने में कारगर है। हाईवे पर यह कार 0–100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 8.3 सेकंड में पकड़ लेती है। इसके अलावा हम पाठकों को बता दे की यह कार 3 चार्जर विकल्प के साथ आती है। DC Fast Charging (50kW) इस कार को 0–80% चार्ज मात्र 50 मिनट में कर देती है। वही AC Fast Charging (7.2 kW) इसे 0–100% चार्ज 6.30 घंटे में और AC Regular Charging (3.3 kW) इसे 0–100% चार्ज 13.30 घंटे में करती है।
Mahindra XUV 400 में मिलता है सुरक्षा का पूरा वादा
यदि आप सुरक्षा के लिहाज से भी इस कार को खरीदना चाहते है तो आप बेफिक्र होकर खरीद सकते है। क्युकी इसमें 6–एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक एसिस्ट, सीट बेल्ट वार्निंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड एसिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते है। इसके अलावा इस कार को भारतीय NCAP टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
Mahindra XUV 400 कीमत और उपलब्धता
महिंद्रा कंपनी ने इस कार को मुख्य 2 वेरिएंट EC और EL में लॉन्च किया है। इस कार के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹15.49 लाख रुपए है। वही इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.69 लाख रुपए है। लेकिन यदि आप इस कार की ऑन रोड कीमत जानना चाहते है तो अपने नजदीकी महिंद्रा शोरूम या आधिकारिक वेबसाइट पर विजित करे। क्युकी हर शहर में वाहनों की कीमत आरटीओ के अनुसार अलग अलग होती है।
डिस्क्लेमर : इस लेख को बनाने का मुख्य उद्देश्य आप तक Mahindra XUV 400 की सही और विश्वनीय जानकारी पहुंचाना है। लेकिन समय के साथ कंपनी इसके वेरिएंट, कीमत और फीचर्स में बदलाव कर सकती है। इसीलिए खरीददारी के समय टेस्ट ड्राइव और सभी स्पेसिफिकेशन का मिलान करना अनिवार्य है।




