हमारे देश में हर मिडिल क्लास फैमली का एक सपना होता है की उनकी फैमिली के पास भी एक शानदार एसयूवी हो जो यात्रा के दौरान उन्हें कंफर्ट के साथ लग्जरी और स्मार्टनेस का अनुभव करवाए। इसी डिमांड को पूरा करते हुए। जापानिस कार निर्माता कंपनी सुजुकी ने अपनी एक कमाल की कार Maruti Suzuki Grand Vitara को पेश किया है। कम बजट में आने साथ ही यह कर कई एडवांस और सेफ्टी फीचर्स से लैस है। आइए इस लेख में आपको बताते है इस कार के बारे में पूरी जानकारी एक साथ
Maruti Grand Vitara का स्टाइल
सिर्फ ₹11.42 लाख रुपए की कीमत से शुरू होने वाली यह कार बेहद स्टाइलिश और मॉर्डन लुक वाली है। इसके फ्रंट में क्रोम फिनिश ग्रिल के साथ स्लिम एलईडी DRLs और प्रोजेक्टर हैडलैंप मिलता है, जो इसे बोल्ड और आकर्षक अपील देता है। इसके अलावा डायमंड कट एलॉय व्हील, स्लीक एलईडी टेल लैंप और सिल्वर स्किड प्लेट मिलती है, जो इसकी प्रीमियम स्टाइल को बरकरार रखती है।
Maruti Grand Vitara का इंटीरियर और फीचर्स
कंपनी ने इस कार के इंटीरियर को प्रिमियम और तकनीकी फीचर्स का अनोखे संयोजन के साथ बनाया है। इसके केबिन में ड्यूल टोन फिनिश और सॉफ्ट मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसके डैशबोर्ड में 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। यह कार एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें वॉइस कमांड, वायरलैस चार्जर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और हीटर जैसे फीचर्स मिलते है। वही ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।
Maruti Grand Vitara में सुरक्षा का पूरा वादा
यदि आप अपनी सुरक्षा को बहुत अधिक महत्व देते है, तो भी यह कार आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। क्युकी इसमें 6–एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्रेक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते है। इसके अलावा टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इमर्जेंसी कॉल बटन, हिल होल्ड कंट्रोल और ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलते है। जिससे यह कार एक सुरक्षित साबित होती है।
Maruti Grand Vitara का दमदार इंजन
इसमें आपको 2 इंजन विकल्प देखने को मिलते है। जिसमे पहला 1.5L K15C स्मार्ट हाइब्रिट पेट्रोल इंजन मिलता है जो 103 bhp की पावर और 137 एनएम की टॉर्क जनरेट करता है। वही दूसरा 1.5L TNGA स्ट्रॉन्ग हाइब्रिट पेट्रोल इंजन दिया गया है जो करीब 115 bhp की पावर जनरेट करता है। जो आपको हर प्रकार की सड़क में बेहतरीन परफॉर्मेंस देती है। वही बात करें इसकी माइलेज की तो यह कार इन इंजन विकल्प के साथ 25 से 28 kmpl का माइलेज दे सकती है।
Maruti Grand Vitara की कीमत
कम्पनी ने इस कार को कई वेरिएंट में लॉन्च किया है Delta MT, Delta AT, Zeta MT, Zeta AT, Alpha MT, Alpha AT और Alpha MT AWD के साथ लॉन्च किया है। जिनकी शुरुआती कीमत ₹11.42 लाख रुपए है और टॉप वेरिएंट की कीमत ₹20.68 लाख रुपए तक जाती है। वही बात करे कलर विकल्प की तो Nexa Blue, Arctic White, Splendid Silver, Grandeur Grey, Chestnut Brown, Opulent Red, Arctic White और Midnight Black जैसे कलर विकल्प में उपलब्ध है।
डिस्क्लेमर : इस लेख को बनाने का मुख्य उद्देश्य आप तक Maruti Grand Vitara के बारे पूरी जानकारी पहुंचाना है। इस लेख को पूरी रिसर्च और इंफॉर्मेशन वेरिफिकेशन के बाद ही बनाया गया है। यदि वही इसमें दी गई इंफॉर्मेशन Grand Vitara के टॉप मॉडल पर आधारित है। अन्य वेरिएंट के लिए आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से संपर्क करें।




