EV मार्केट में धूम मचाने के लिए टाटा ने लॉन्च की नई Harrier EV, जाने इसकी खासियत

नमस्कार दोस्तों भारत की विश्वसनीय कार निर्माता कम्पनी Tata Motors ने भारत की सबसे ताकतवर ईवी Tata Harrier EV को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। यह कार ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्प के साथ आती है, जिससे यह कार हाईवे और सड़क के साथ उबड़ खाबड़ रास्तों और पहाड़ों तक पर बड़ी आसानी से जा सकती है। आइए आगे लेख में इस कार के सभी स्पेसिफिकेशन को विस्तार से जानते है।

Tata Harrier EV की बैटरी और मोटर

इस कार को पावर देने के लिए इसमें 2 बैटरी विकल्प मिलते है। इसका पहला बैटरी 65kWh देखने को मिलता है, जो फुल चार्जिंग पर 500 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। वही दूसरा बैटरी विकल्प 75 kWh का लिथियम आयन है जो फुल चार्जिंग पर 622 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। वही इस कार को ऑपरेट करने के लिए इसमें 2 मोटर (Only All Wheel Drive Variant) लगी हुई है। वही इसके कुछ वेरिएंट (रियर व्हील ड्राइव) में केवल 1 मोटर भी दी गई है।

Tata Harrier EV की स्पीड और चार्जिंग

वैसे तो इस कार की टॉप स्पीड 180kmph की है। लेकिन इसका AWD वेरिएंट मात्र 6.3 सेकंड में ही 0–100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है। इसके अलावा यह कार AC Fast Charging के साथ 10–100% चार्ज होने में करीब 10 घंटे का समय लगती है। वही DC Fast Charging के साथ 20–80% चार्ज होने में केवल 25 मिनट का समय लेती है।

Tata Harrier EV है फीचर्स से भरपूर

Tata Harrier EV

यह EV किसी लग्ज़री कार से कम नहीं है, इसमें आपको एक से बढ़कर एक एडवांस्ड फीचर्स देखने को मिलते है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, डिजीटल क्लॉक, डिजीटल टेकोमीटर, 14.53—इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वायर लैस चार्जर, वॉइस कमांड, म्यूजिक सिस्टम, एयर फ्यूरीफायर जैसे कई तकनीकी फीचर्स मिलते है। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), 7–एयरबैग, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलते है।

Tata Harrier EV की कीमत और वेरिएंट

टाटा ने पिछले 4 से 5 सालो के बाद इस कार के साथ AWD (ऑल व्हील ड्राइव) को इंट्रोड्यूज किया है। फिलहाल इस कार को मुख्य चार वेरिएंट Adventure, Fearless, Empowered और Stealth में लॉन्च किया है। जिनकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹21.49 लाख रुपए है। जो करीब 25 से 26 लाख एक्स शोरूम कीमत तक जाती है।

डिस्क्लेमर : इस लेख को पूरी रिसर्च और इंफॉर्मेशन वेरिफिकेशन के बाद बनाया गया है। यदि फिर भी आपको इसमें कोई त्रुटि या गलती नजर आती है तो आप हमे कॉमेंट में जरूर बताएं, हम हमारी गलती को जरूर सुधाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
WhatsApp ज्वाइन व्हाट्सएप ग्रुप