चीनी ब्रांड One Pluse जो की अपने स्टाइलिश और दमदार परफॉर्मेंस वाले स्मार्टफोन के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यह ब्रांड आए दिन अपने यूजर के लिए नए नए स्मार्टफोन लॉन्च करता रहता है। इसी क्रम में वन प्लस ने अपना नया फोन One Plus Nord CE 3 को भारतीय मार्केट में उतारा है। लॉन्च होते ही यह मोबाइल ग्राहकों को पसंद आने लगा है। तो आइए आज हम भी इस लेख के माध्यम से इस स्मार्टफोन के बारे में पूरी जानकारी जानते है।
डिसप्ले
इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की AMOLED डिसप्ले देखने को मिलती है। यह बड़ी डिसप्ले आपको मूवी देखने, गेम खेलने और मल्टी टास्किंग पर्पस के लिए बहुत अच्छी साबित होने वाली है। यह डिसप्ले 2412×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन को स्पोर्ट करते है। इसके अलावा 120Hz की रिफ्रेश रेट, 360 Hz की टच सैंपलिंग रेट, 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस जैसे कई फीचर्स मिलते है।
दमदार कैमरा
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जो आपकी फोटो, वीडियो को शार्प डिटेल्स के साथ निकलता है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX89 सेंसर है वही 8MP का अल्ट्रा वाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिलता है। इसके अलावा 16 MP का सेल्फी लेंस भी दिया गया है। जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी फोटो के लिए कामें आता है। बात करे कैमरा फीचर्स की तो नाइट मोड़, एचडीआर, पोट्रेट मोड, Ai सीन डिटेक्शन, 4K वीडियो, स्लो मोशन जैसे अनेकों फीचर्स मिलते है।
प्रोसेसर
One Plus Nord CE 3 में Qualcomm Snapdragon 782G प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जो 6 NM टेक्नोलॉजी पर बना हुआ है। इस प्रोसेसर के साथ हाई हाई ग्राफिक्स गेम मिड क्वालिटी में बेहद स्मूद चलते है। इस मोबाइल का AnTuTu स्कोर 5.5 लाख से 6 लाख पॉइंट्स है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन होगा।
बैटरी और चार्जर
इस फोन में आपको 5000 mAh की लिथियम पॉलिमर बैटरी देखने को मिलती है। जो एक बार फुल चार्ज होने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती है। इसे चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसे 80W के SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के स्पोर्ट के साथ पेश किया है जो मोबाइल को USB टू Type–C केबल के साथ चार्ज करता है। कम्पनी का दावा है की यह चार्जर मात्र 32 मिनट में इस मोबाइल को 0–100% चार्ज कर सकता है।
कनेक्टिविटी और कलर विकल्प
One Plus Nord CE 3 में आपको 5G नेटवर्क स्पोर्ट मिलता है। इसके अलावा Wi Fi 6, Bluetooth 5.2, Dual Sim और VoLTE को स्पोर्ट करता है। इसके अलावा यह मोबाइल Aqua Surge और Grey Shimmer जैसे कलर विकल्प के साथ मिलता है।
कीमत और इंटरनल स्टोरेज
यदि आप इस मोबाइल को खरीदना चाहते है तो यह मोबाइल आपको दो स्टोरेज विकल्प के साथ मिलता है इसका पहला विकल्प 8GB रेम और 128GB स्टोरेज के सात आता है जो करीब ₹17,000 रुपए का आता है। वही दूसरा 12GB रेम और 256GB स्टोरेज विकल्प के साथ ₹24,500 रुपए में मिलता है।
डिस्क्लेमर : इस लेख को बनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे पाठकों तक One Plus Nord CE 3 की सटीक जानकारी पहुंचाना है। यदि आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है तो ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते है।






