नमस्कार साथियों जापान की दिग्गज टू–व्हीलर वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने अपनी बाइक Yamaha MT 15 V2 को भारतीय मार्केट में नए अंदाज में पेश किया है। यामाहा की यह बाइक अपने स्पोर्टी लुक, बेहतरीन परफॉर्मेंस और किफायती मेंटीनेस खर्च के कारण इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइक बन चुकी है, आइए इस लेख में इसी बाइक के बारे में पूरी जानकारी जानते है।
Yamaha MT 15 V2 के नए फीचर्स
नए अवतार में इस बाइक में आपको बहुत से एडवांस फीचर्स मिलते है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, टेकोमीटर मिलते है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल चैनल ABS, हाई बीम इंडिकेटर, कील स्विच, स्टैंड अलर्ट्स और टर्न सिग्नल जैसी सुविधाएं मिलती है।
Yamaha MT 15 V2 का इंजन
इस बाइक में आपको एक बेहतरीन और दमदार इंजन मिलता है :–
इंजन विकल्प :– सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कुल्ड 155 सीसी इंजन
टॉर्क एंड पॉवर :– यह इंजन 10000 RPM पर 18.1 bhp की पावर और 7500 RPM पर 14.1 NM की टॉर्क जनरेट करता है।
स्पीड और ट्रांसमिशन :– यह इंजन 6–स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है, जो 1–डाउन, 5–अप शिफ्टिंग पैटर्न के साथ आता है। वही इस बाइक की टॉप स्पीड 130 KMPL है।
Yamaha MT 15 V2 का किफायती मेंटिनेंस खर्च
वैसे तो यह बाइक एक स्पोर्ट बाइक की कैटेगरी में आती है। लेकिन इसको मेंटेन करने के लिए आपको ज्यादा खर्च नही करना पड़ता। रिपोर्ट के मुताबिक इस बाइक को हर 5 हजार किलोमीटर चलने पर सर्विस की जरूरत होती है। जिसमे इंजन ऑयल, फिल्टर क्लीनिंग, ब्रेक चेकअप, चैन लुब्रिकेशन और वाशिंग जैसे बेसिक से कम होते है। जिसके लिए आपको केवल 1000 से 1500 का खर्च आता है। जो को इस सेगमेंट की अन्य बाइक्स के मुकाबले बहुत कम है।
Yamaha MT 15 V2 की कीमत और वेरिएंट
कंपनी ने इस बाइक को मुख्य 3 वेरिएंट स्टैंडर्ड, डीलक्स और MotoGP एडिशन के साथ मार्केट में उतारा है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स–शोरूम कीमत ₹1.69 लाख रुपए है वही अन्य वेरिएंट की कीमत ₹1.74 लाख रुपए है। लेकिन हम पाठकों को बता दे की इसकी ऑन रोड कीमत अपने अपने शहर और आरटीओ के अनुसार अलग अलग हो सकती है। इसकी अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी Yamaha के शोरूम या आधिकारिक वेबसाइट पर विजित करें।
Yamaha MT 15 V2 के कलर विकल्प
इस बाइक को भारतीय मार्केट में विभिन्न कलर विकल्प के साथ उपलब्ध कराया गया है। जिनमे Racing Blue, Ice Fluo-Vermillion, Metallic Black, DLX, Dark Matte Blue, Metallic Black, Cyan Storm Dlx, Cyber Green Dlx इत्यादि शामिल है।
डिस्क्लेमर : इस लेख को पूरी रिसर्च और इंफॉर्मेशन वेरिफिकेशन के बाद ही बनाया गया है। लेकिन हम पाठकों को अपने स्तर पर जानकारी के जांच की सलाह देते है। वही इस बाइक को खरीदने के पहले इसकी टेस्ट ड्राइव और कीमत इत्यादि के बारे में जानने की भी सहूलियत देते है।




